Kalank की 'सत्या' के बाद Dabangg 3 की 'रज्जो' का शानदार लुक आया सामने


सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी फिल्म कलंक रिलीज को तैयार है वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अगली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में दबंग 3 से उनका लुक सामने आया है जिसमें वे खूबसूरत दिख रही हैं। 


सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह तस्वीर उनकी फिल्म दबंग 3 से है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि, रज्जो वापस आ गई है, दबंग से दबंग 3 तक। यह घर आने जैसा है। आज शूटिंग का पहला दिन है। 


आपको बता दें कि, दबंग 3 की शूटिंग महेश्वर में 1 अप्रैल से शुरू हो गई है जिसके लिए सलमान खान, अरबाज खान और डायरेक्टर प्रभुदेव पहुंच गए थे। शूटिंग शुरू हो चुकी है। और अब सोनाक्षी भी बुधवार शाम इंदौर पहुंचकर महेश्वर के लिए रवाना हुई। यहां पर सोनाक्षी ने शूटिंग शुरू कर दी है। दबंग सीरिज की पहली फिल्म दबंग में सोनाक्षी सिन्हा का रज्जो नामक किरदार था जो काफी प्रसिद्ध हुआ था।  


बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। अगर उनकी दूसरी फिल्म की बात करें तो कलंक में वे अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। बुधवार दोपहर को कलंक का ट्रेलर जारी किया गया था और मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनाक्षी ने इस बात की खुशी जताई थी कि पूरी स्टारकास्ट के साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। 


हमने आपको बताया था कि, फिल्म कलंक से महिला दिवस 8 मार्च के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा का लुक आउट किया गया था। करण जौहर की फिल्म कलंक से सोनाक्षी सिन्हा का शानदार लुक दर्शकों ने पसंद किया था। इस लुक में सोनाक्षी सिन्हा खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। मांग में सिंदूर लगा रखा था। इस लुक में सोनाक्षी सिन्हा भारतीय पारम्परिक परिधान में दिखाई दे रही थी। उन्होंने कान में झुमके भी पहने थे। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इस लुक को ट्विटर पर शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में उनकी भूमिका और उसके बारे में भी जानकारी दी थी। सोनाक्षी ने बताया है कि वे इस फिल्म में ''सत्या'' की भूमिका में नजर आएंगी। सोनाक्षी ने लिखा है कि, प्यार, अखंडता और त्याग का मतलब सत्या होता है।